{"_id":"5c5894b1bdec224e4507e9fa","slug":"11549309105-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग के अफसरों की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग के अफसरों की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
तेंदुआ प्रकरण में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा सात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में सोमवार को बिनौली में ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें वक्ताओं ने वन विभाग के अफसरों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और तहसील दिवस में वन विभाग के अफसरों की ग्रामीण विरोध कार्रवाई के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों का बताने का निर्णय लिया।
बिनौली गांव के जंगल में शनिवार को जंगली सूकर पकड़ने के लिए लगाए जाल में एक तेंदुआ फंसा। इसे ग्रामीणों ने काबू करने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ जाल तोड़कर भाग गया । इस मामले में प्रभारी जिला वन अधिकारी एके मिश्रा रेंजर मदन पाल सिंह आदि अन्य अधिकारियों ने बिनौली थाने में सात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वन विभाग की कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बैठक कर वन विभाग की कार्रवाई को गलत बताया और निर्णय लिया कि एक प्रतिनिधिमंडल डीएफओ से बागपत जाकर मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत कराएगा और मंगलवार को तहसील दिवस में आला अधिकारियों से वन विभाग की कार्रवाई को वापस करने का मांग करेगा। इसमें सूबे सिंह, किरण पाल, मनोज तोमर, मुकेश धामा, भारत प्रधान, जितेंद्र, अमित, अजीत, प्रवेश, देवेंद्र चौहान, अनुज, जयदीप, इंद्रपाल, सुनील, विनीत, भोपाल सिंह, मिलन, आजाद आदि रहे।