{"_id":"5c27c73abdec2256a931c37b","slug":"11546110778-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौतलपुर व रोशनगढ़ गांव के बीच तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौतलपुर व रोशनगढ़ गांव के बीच तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)। दौलतपुर व रोशनगढ़ गांव में श्मशान घाट व कब्रिस्तान की भूमि को लेकर दोनों गांव के दो समुदायों के लोगों में तनाव बना हुआ है। भूमि की पैमाइश करने गई राजस्व विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। हंगामा होने पर टीम बिना पैमाइश किए वापस लौट गई।
रोशनगढ़ गांव के श्मशान घाट व दौलतपुर गांव के कब्रिस्तान की भूमि एक ही जगह पर है। सैकड़ों वर्षों से दोनों समुदाय के लोग भूमि में अंतिम संस्कार व शव को सपुर्द खाक करते आ रहे है, लेकिन भूमि का आवंटन न होने के कारण कई बार दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस झगड़े में दस साल पहले रोशनगढ़ के पूर्व प्रधान अजय चौधरी की दौलतपुर के पूर्व प्रधान ने अहसान अली ने दिन दहाड़े पिलाना बस स्टैंड पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस वक्त भी दोनों समुदायों के बीच तनाव बन गया था। तब से भूमि का मामला शांत पड़ा था। दौलतपुर के ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को राजस्व विभाग की टीम पहुंची। टीम ने भूमि की पैमाइश शुरू की तो दोनों गांव के सैंकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। टीम ने श्मशान की एक इंच भी भूमि न होने की बात कही। इस पर रोशनगढ़ के ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसको लेकर दोनों समुदाय में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हंगामा देख टीम वापस लौट गई।