{"_id":"5bfeee84bdec22415b0960df","slug":"11543433860-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध पर अंकुश लगाएंगे डिजीटल पुलिस मित्र - एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध पर अंकुश लगाएंगे डिजीटल पुलिस मित्र - एसपी
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि डिजीटल पुलिस मित्र अपराध पर काबू पाने के लिए सहायक साबित होंगे। वे गोपनीय तरीके से पुलिस का सहयोग करें, ताकि अपराधी पकड़े जा सके।
बुधवार को कोतवाली में डिजीटल पुलिस मित्रों की बैठक में उन्होंने कहा कि यदि कोई अपने यहां नौकर रखे तो उसका वेरिफिकेशन कराए और आईडी अपने पास रखे, क्योंकि आजकल नौकर ही अपने मालिक के यहां घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाएं हाल में प्रकाश में आई हैं। उन्होंने लोगों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की बात कही और कहा कि यदि कोई अजनबी व्यक्ति दिखाई पड़े तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए, उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। डिजीटल पुलिस मित्र अपराध को रोकने में सहायक साबित होंगे। यदि कहीं कोई आपराधिक घटना कर रहा है तो मोबाइल में वीडियो बनाकर पुलिस अधिकारी को भेजें ताकि आरोपी की पहचान कराई जा सके। इस अवसर पर सीओ रामानंद कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार, मुदित जैन, अंकुर जैन, हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी, घनश्याम शर्मा, सलीम, बालेश्वर त्यागी, अनिरुद्ध, बाबूराम शर्मा, डॉ. प्रताप, धीरज उज्ज्वल, बिल्लू प्रधान, हरेंद्र आदि रहे।