फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जलालपुर गांव में राशन की दुकान को दूसरा युवक चलाता मिला

जलालपुर गांव में राशन की दुकान को दूसरा युवक चलाता मिला

Thu, 01 Nov 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर गांव में राशन की दुकान को दूसरा युवक चलाता मिला
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जलालपुर गांव में डीडीओ ने छापा मारकर राशन की दुकान को राशन डीलर की बजाए एक अन्य युवक द्वारा फर्जी तरीके संचालित करने का मामला पकड़ा। इस दौरान वहां पर हंगामा हो गया तो उन्होंने पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम गांव में बुलाई। बाद मेें जांच की तो स्टॉक रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर और स्टॉक कम मिला। उन्होंने इसकी रिपोर्ट डीएम सहित विभागीय अफसरों को भेजी।
काफी दिनों से डीएम सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों को जलालपुर गांव में राशन डीलर अर्जुन की बजाए गांव के ही एक अन्य युवक द्वारा दुकान को संचालित कर कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी। बढ़ती शिकायतों को देखकर और प्रमुख सचिव के दौरे की सूचना पर डीडीओ हुबलाल गांव में पहुंचे और छापेमारी की तो गांव में राशन डीलर के बजाए एक अन्य युवक दुकान को संचालित करता पकड़ा गया। उक्त युवक ने स्टॉक रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर कर रखते थे। इस दौरान वहां पर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू किया तो हंगामा बढ़ता देखकर गांव में पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती से भीड़ को काबू में लिया। इसके बाद मामले की जांच की तो स्टॉक भी कम मिला और स्टॉक रजिस्टर पर भी राशन डीलर की बजाए अन्य व्यक्ति के हस्ताक्षर मिले। उन्होंने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कहीं। इस संबंध में आपूर्ति विभाग के आरओ सूर्य प्रकाश पाठक ने बताया कि राशन डीलर का स्टॉक पूरा मिला है, उक्त डीलर के यहां पर मदद के लिए एक अन्य व्यक्ति छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध मेें डीडीओ हुबलाल ने कहा गांव मेें अनुसूचित जाति का कोटा है, जबकि मुस्लिम जाट व्यक्ति उससे फर्जी कोटेदार बनकर अपने घर पर कोटा चला पाया गया। स्टॉक रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर और लोगों के अनूठे लगाकर पूरे गांव को निरक्षर दर्शाकर काट छांटकर एंट्री दर्शाई। जल्द ही कार्रवाई होगी। प्रधान शाहिद ने कहा इस संबंध मेें कई बार एसडीएम व डीएम को शिकायत की। राशन डीलर प्रभावी व्यक्ति है। हंगामे के दौरान बीडीओ प्रेमचंद, एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह, सचिव भूपेंद्र, प्रधान शहिद व भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed