फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लखनऊ में 24 सितंबर को गरजेंगे जिले के ईंट भट्ठा मालिक

लखनऊ में 24 सितंबर को गरजेंगे जिले के ईंट भट्ठा मालिक

Mon, 17 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में 24 सितंबर को गरजेंगे जिले के ईंट भट्ठा मालिक
बागपत। उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति की बैठक गेस्ट हाउस के निकट ईंट भट्ठे पर हुई। वक्ताओं ने कहा कि 24 सितंबर को लखनऊ में आठ मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

रविवार को बैठक को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि ईंट उद्योग के सामने विभिन्न समस्या उत्पन्न हो गई है। इसका समाधान न तो जिला स्तर से होकर और न शासन स्तर से। इस कारण सैकड़ों को मजदूर बेरोजगार हो गए है। सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकारी निर्माण में फ्लाई ऐश ईंट का प्रयोग बंद किया जाए। इससे रेडियो एक्टिविटी होने के कारण दमा, कैंसर, चर्मरोग जैसी घातक बीमारियां होती है। वन पर्यावरण मंत्रालय के जारी नोटिफिकेशन को निरस्त किया जाए। रायल्टी, जीएसटी, खनन से पर्यावरण स्वच्छता प्रमाणपत्र को समाप्त किया जाए। मैत्रीय परियोजना प्रभावित क्षेत्र में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित होने तक ईंट भट्ठों को संचालन हेतु आवश्यक सहमति प्रदान की जाए। जिग जैग में परिवर्तन तब तक न बाध्य किया जाए जब तक प्रदूषण बोर्ड प्रमाणित डिजाइन उपलब्ध न करा दें। प्रमाणित डिजाइन आने तक 30 जून 2019 तक रोक न लगाई जाए। इन मांगों को लेकर लखनऊ 24 सितंबर को धरना दिया जा रहा है। सभी भट्ठा स्वामियों में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। इसमें समिति के अध्यक्ष आनंद पाल राणा, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, विनोद गोयल, राजेंद्र सिंह, सतीश गर्ग, बिजेंद्र प्रधान, नगीन चंद, प्रमोद सिंघल, कृष्णपाल मलिक आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed