{"_id":"5b9d6484867a557e9f67c72f","slug":"11537041540-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व ओजोन दिवस पर आकर्षक मॉडल बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व ओजोन दिवस पर आकर्षक मॉडल बनाए
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में शनिवार को भूगोल विभाग ने ओजोन दिवस मनाया। इसमें मुख्य अतिथि एसडीएम विवेक कुमार यादव रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए मॉडल का अवलोकन किया। एसडीएम ने कहा कि छात्र-छात्राएं प्रदूषण नियंत्रण के लिए जागरूकता फैलाए। अत्यधिक प्रदूषण फैलेगा तो ओजोन परत इससे प्रभावित होगी जो लोगों के खतरा पैदा करेगी। इसके लिए हर व्यक्ति को जागरूक करें। उन्होंने मॉडलों का अवलोकन किया। भूगोल प्रवक्ता डॉ. अरविंद वर्मा ने कहा कि 23 जून 1995 को संयुक्त राष्ट सभा ने 16 सितंबर को ओजोन दिवस संरक्षण के रूप में मनाने का फैसला लिया। ताकि वातावरण को साफ स्वच्छ बनाएं रखा जा सके। डॉ. विद्योत्तमा डॉ, बबली चौहान ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद वर्मा ने किया। मॉडल में स्नातक से दीपिका आर्य, निशा और शिवानी की टीम संयुक्त रूप से प्रथम रही। विक्रांत वर्मा द्वितीय, केशव धामा, प्रशांत और मानसी की टीम तृतीय रही। स्नातकोत्तर की ओर से दृक्षा प्रथम, दीपांजलि द्वितीय और स्वाति तृतीय रही। गीता, डॉ. तरूण चौहान, संजय चौहान, वरुण चौहान, नीरज, अनिल शर्मा, डॉ. शीतल पांडेय, गौरव, पवन मौजूद रहे।
कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
पिलाना। डौला गांव में ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में तीन माह का नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इससे क्षेत्र के युवाओं का लाभ पहुंचेगा। इस दौरान संस्थान के सचिव कृष्णपाल, केंद्र के लेखाकार मुकंद शर्मा सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
पिलाना। डौला गांव में ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में तीन माह का नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इससे क्षेत्र के युवाओं का लाभ पहुंचेगा। इस दौरान संस्थान के सचिव कृष्णपाल, केंद्र के लेखाकार मुकंद शर्मा सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन