{"_id":"5b86f74542c7924670023ea7","slug":"11535571781-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरो बैलेंस में खाता और बैंकिंग का लाभ उठा सकते है ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरो बैलेंस में खाता और बैंकिंग का लाभ उठा सकते है ग्राहक
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पोस्ट ऑफिस में अब चिट्ठियां भेजने के अलावा बैंक की सुविधा भी मिलेगी। जो सुविधाएं राष्ट्रीयकृत और प्राइवेट बैंकों में ग्राहकों को दी जाती है वो सभी सुविधा पोस्ट ऑफिस में खुलने जा रहे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में मिलेगी। एक सितंबर से इसका शुभारंभ होगा।
मेरठ मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक पीडी रैगर ने बताया कि एक सितंबर से डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और बागपत विधायक योगेश धामा करेंगे। डाक विभाग के इस बैंक का लाभ ग्राहकों को होगा। जीरो बैलेंस में खाता खुलवाने की सुविधा लोगों को दी। कर्मचारियों को केवल आधार कार्ड का और मोबाइल नंबर बताया जाएगा। ग्राहकों को सुविधा अनुसार बैंकिंग, पेपर रहित खाता खोले की प्रक्रिया, ब्याज दर चार प्रतिशत, कोई मासिक औसत शेष राशि बनाए रखने की आवश्यकता नहीं है, मुफ्त तिमाही मासिक खाता विवरण, क्यूआर कार्ड के माध्यम से सरलीकृत बैंकिंग सेवाएं मिलेगी। इसके अलावा मोबाइल, डीटीएच रीचार्ज, बिजी, पानी गैस बिल, डोनेशन, बीमा प्रीमियम का भुगतान भी कर सकते हैं। जिस ग्राहक का खाता पोस्ट ऑफिस में था, वह अपने खाते को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बचत खाते से जोड़ सकते हैं। कोई भी व्यक्ति नया खाता खुलवाने के लिए अपने क्षेत्र के पोस्टमैन से संपर्क कर सकता है।