{"_id":"5b84536642c7924657042149","slug":"11535398758-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी 2011 के अभ्यार्थी करेंगे लोस चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी 2011 के अभ्यार्थी करेंगे लोस चुनाव का बहिष्कार
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 2011 मेें कराई गई अर्द्धसैनिक बल की परीक्षा के अभ्यर्थियों ने सोमवार को तहसील में हंगामा किया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में परिवार सहित मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
सोमवार को बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, एटा, नोएडा, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी आदि जनपदों के अभ्यर्थी तहसील बड़ौत पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि एसएससी ने वर्ष 2011 मेें अर्द्धसैनिक बल के लिए 72309 नियुक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया। इसमें न केवल 57513 नियुक्तियां ही की गई, शेष पद अभी रिक्त है। आरोप लगाया कि इस भर्ती में जमकर धांधली की। उन्होंने बताया कि अब तक दर्जनों अभ्यर्थी आत्महत्या भी कर चुके हैं, लेकिन कोर्ट से भी हमें न्याय नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके हक में फैसला नहीं आया तो वे आगामी लोकसभा चुनाव 2019 का बहिष्कार करेंगे। इनमेें विकास, मोनू, संजीव, राहुल राणा, गौरव पहलवान, रोबिन राणा, जगपाल, धर्मेंद्र राठी, सुनील राणा आदि रहे।