{"_id":"5b63546a4f1c1bc57a8b7deb","slug":"11533236330-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग पर रहता अंधेरा, कांवड़िया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग पर रहता अंधेरा, कांवड़िया परेशान
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
चौगामा क्षेत्र में कई दिन से विद्युत कटौती की जा रही है। इस कारण कांवड़ मार्ग पर अंधेरा रहता है। दाहा गांव में बस स्टैंड पर नाराज व्यापारियों व ग्रामीणों ने ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर महाशिवरात्रि तक 24 घंटे विद्युत सप्लाई देने की मांग की।
उनका कहना था कि कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ौत-बुढाना मार्ग पर जगह-जगह कांवडिय़ों के लिए शिविर लगे हैं। हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली जाने वाले कांवड़िया इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, लेकिन पिछले कई दिन से क्षेत्र में विद्युत कटौती चल रही है। रात के अंधेरे में कांवड़ियों को गुजरना पड़ता है। दिन में गर्मी से कांवड़िया परेशान रहते हैं। उन्होंने मांग की कि कांवड़ यात्रा में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। प्रदर्शन करने वालों में जैन कुमार जैन, प्रदीप, अनिकेत, रवि राणा, मनोज कुमार, नीटू कुमार, कपिल, राजेंद्र, अंकुर, संजय, आकाश आदि रहे।