{"_id":"5b5b6fa04f1c1bab7d8b5052","slug":"11532719008-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट और रमाला में बारिश से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट और रमाला में बारिश से जलभराव
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट और रमाला में बारिश से जलभराव
दोघट/रमाला। पिछले दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से क्षेत्र के तमाम गांवों में जलभराव की समस्या बन गई है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अंडरपास में छह फीट तक पानी भर गया है। लोग जान जोखिम में डालकर अंडरपास से निकलने को मजबूर है।
बारिश से दोघट, टीकरी, दाहा, निरपुड़ा, भड़ल, कान्हड़, पुसार, गढ़ी कांगरान, पलड़ी, मुलसम सहित तमाम गांवों में जलभराव की समस्या बनी है। गालियों में घुटनों तक पानी भर गया है। तालाब ओवरफ्लो है। घरों में बारिश का पानी घुस गया है। स्कूल बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोघट थाने ने तालाब की रूप धारण कर लिया है। फरियादियों को परेशानी हो रही है। निरपुड़ा गांव में स्थिति ज्यादा विकट है। ग्रामीणों ने जलभराव को लेकर प्रधान और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं कराई। इस कारण बारिश का पानी उनके घरों में घुस गया। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान और अधिकारियों को कर चुके हैं। लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है। चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर आसिफ, तहसीम, नादिर, इरफान, दानिश, साकिर, सुक्का, अहसान आदि शामिल रहे।
उधर, रमाला क्षेत्र के भी तमाम गांवों में बारिश के कारण जल भराव की समस्या बनी हुई है। रेलवे अंडरपास में पानी भरा हुआ है। लोग जान जोखिम में डालकर अंडरपास से गुजरने को मजबूर है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अंडरपास के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। अंडरपास में छह फीट तक पानी भरा हुआ है।