फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मकान तोड़ने के विरोध में तहसील पर धरना दिया

मकान तोड़ने के विरोध में तहसील पर धरना दिया

Tue, 15 May 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मकान तोड़ने के विरोध में तहसील पर धरना दिया
बड़ौत (बागपत)। आदर्श नंगला गांव की काफी संख्या में लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण के नाम पर मकान जबरन तोड़ दिए हैं। इसके चलते
विज्ञापन

उन्हें खुले आसमान के नीचे परिवार के साथ रात काटनी पड़ी। नायाब तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच करायी जाएगी। तब वे शांत हुए।
उन्होंने कहा कि कि उनके मकान तालाब में नहीं है और उनका मुकदमा भी चल रहा है। लेकिन तहसील कर्मचारियों ने रविवार को पुलिस के साथ पहुंचकर धर्मवीर, ब्रहमा प्रजापति, बिजेन्द्र, काला के मकान ध्वस्त कर दिए। उनके मकानों की जगह पर तालाब दर्शाया जा रहा है, जबकि तालाब इस स्थान से काफी दूर है। उनके बीच नायब तहसीलदार मोहम्मद नसीम पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे इसकी जांच कराएंगे और न्याय दिलाया जाएगा। तब लोग धरने से उठे। इस अवसर पर रामवती, राजो बालेश, संतोष, मुनेश, रेखा, सीला, विनोद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed