फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पहले आओ, पहले पाओ के तहत बांटे जा रहे नलकूप कनेक्शन

पहले आओ, पहले पाओ के तहत बांटे जा रहे नलकूप कनेक्शन

Sun, 13 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पहले आओ, पहले पाओ के तहत बांटे जा रहे नलकूप कनेक्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने और गर्मी सीजन के मद्देनजर शनिवार को विद्युत निगम के एसई रामबीर सिंह ने एक्सईएन प्रथम और द्वितीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान विभागीय रिकार्डों की जांच की। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों की बैठक लेकर नलकूप कनेक्शन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित करने के निर्देश दिए। साथ ही उपभोक्ता का क्रम टूटने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
एसई रामबीर सिंह ने शनिवार की सुबह एक्सईएन प्रथम और द्वितीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसई ने विभागीय रिकार्डों की जांच की। इस दौरान एसई ने उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। किसानों ने प्राथमिकता के आधार पर नलकूप कनेक्शन बांटने, त्रुटि पूर्ण विद्युत बिल को ठीक करने, जर्जर विद्युत लाइन और पोल बदलवाने की मांग उठाई। इसके बाद एसई ने कर्मचारियों की बैठक लेकर नलकूप कनेक्शन आवंटन प्रक्रिया में लापरवाही न करने, वरीयता के अनुसार उपभोक्ता का क्रम न तोड़ने, राजस्व वसूली का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने व गर्मी का सीजन देखकर शिकायत का तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के निर्देश देते हुए ड्यूटी मेें लापरवाही न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एसई ने बताया कि 14 से 18 अप्रैल तक जनपद के वितरण खंडों को प्राप्त आवेदन पत्रों 1522 एवं वर्ष 2017-18 मेें सामान्य योजना में जनपद को कुल लक्ष्य 137 को हटाते हुए 1415 लंबित अवशेष के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2018-19 में सामान्य योजना के अंतर्गत निजी नलकूपों के प्राप्त लक्ष्य 830 आवंटित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड का नाम लंबित आवेदन पत्रों की संख्या आवंटित लक्ष्य क्रमानुसार लक्ष्य
विवि प्रथम बड़ौत 257 150 1 से 150 तक
विवि द्वितीय बड़ौत 283 166 1 से 166 तक
विवि प्रथम बागपत 380 222 1 से 222 तक
विवि द्वितीय बागपत 500 292 1 से 292 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed