फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एनजीटी की रोक, मशीनरी से नहीं हो सकेगा खनन

एनजीटी की रोक, मशीनरी से नहीं हो सकेगा खनन

Thu, 10 May 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
एनजीटी की रोक, मशीनरी से नहीं हो सकेगा खनन
बागपत। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने यमुना नदी में मशीनरी से होने वाल खनन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। प्रकरण की अगली सुनवाई 24 मई को होगी। उधर, आदेश के बावजूद जिले में मशीनरी से खनन किया जाता रहा। खनन विभाग का कहना है कि अभी तक उनके पास इस तरह का आदेश नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

जस्टिस आरएस राठौर और न्यायिक सदस्य सत्यवान सिंह की कमेटी ने चार मई को यह आदेश पारित किए हैं। तीन मई को कोर्ट कमिश्नर डा. अभिषेक आत्रेय ने हरियाणा के सोनीपत और यमुनानगर में कई साइट का निरीक्षण किया था। फोटोग्राफ के साथ अपनी रिपोर्ट पेश की, जिसके बाद यह फैसला दिया गया। एनजीटी ने हरियाणा के अलावा यूपी सरकार को भी आदेश की प्रति भेजी है। यमुना नदी में गलत तरीके से खनन की शिकायत के बाद एनजीटी ने कमिश्नर को मौके पर भेजकर पूरे मामले की जांच कराई और इसके बाद आदेश दिए। कमिश्नर को मौके पर कई जगह जेसीबी, पॉकलेन से खनन होता मिला, जबकि पॉकलेन से खनन नहीं किया जा सकता है। खनन साइट के पास ही स्टॉक लगाए जा रहे हैं, जहां मशीनरी का प्रयोग किया जा रहा है। मशीनरी के प्रयोग से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उधर, एनजीटी के आदेश के बावजूद मशीनरी से खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन


रात के समय खनन तो होगी कार्रवाई
बागपत। रात के समय पर खनन नहीं किए जाने का प्रावधान है, लेकिन कई जगह ग्रामीणों ने कहा कि रात के समय खनन किया जा रहा है। जिस पर एनजीटी ने गंभीरता दिखाते हुए कहा है कि खनन करने वालों पर सख्ती की जाएगी। जिला खनन अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि अगर रात के समय खनन किया गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना में बन गए हैं मौत के कुंड
बागपत। खनन से यमुना नदी में कई जगह मौत के कुंड बन गए हैं। काठा में नाव हादसा हो चुका है, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई थी। खनन से कई जगह 25-25 फीट गहरे गड्ढ़े बन गए हैं, जो बरसात के दिनों में जानलेवा साबित हो सकते हैं।

बागपत के कई लोगों ने दाखिल की याचिका
बागपत। खनन अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने स्वीकार किया कि बागपत के कई लोगों ने एनजीटी में खनन के विरोध में याचिका दाखिल की है। जल्द ही इन पर फैसला आने वाला है। याचिकाओं में अलग-अलग वजह बताई गई है।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed