{"_id":"5adce5a34f1c1b60098b609a","slug":"11524426147-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक पद्वति में बीमारी का अचूक दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक पद्वति में बीमारी का अचूक दवा
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
छपरौली रोड स्थित ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज में भारतीय चिकित्सा परिषद के नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा प्राचीन काल से चल रही है और आने वाला समय भी इसी पद्धति का होगा। हमारी प्रकृति में ऐसी वनस्पति हैं जो बीमारियों की अचूक दवा हैं, लेकिन हमें अभी इनकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के विकास के लिए कदम उठाएंगे और इस पद्धति का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।
इस दौरान डॉ. मनीष तोमर ने कहा कि आयुर्वेदिक पद्धति बहुत ही लाभकारी है और हम यदि प्रयास करें तो इस पद्धति से भयंकर बीमारियों को दूर किया जा सकता है। डॉ. पुष्पेंद्र तोमर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री से आयुर्वेद के विस्तार पर चर्चा की जाएगी। इस समारोह की अध्यक्षता डॉ. घनश्याम शर्मा ने की। संचालन प्राचार्य डॉ. सत्यप्रकाश वशिष्ठ ने किया। इसमें डॉ. अजय तोमर, बॉडी बिल्डर प्रवीण तोमर, डॉ. विजय शर्मा, अरविंद, राकेश शर्मा, दीपक, संजीव शर्मा, हरेंद्र वीर, ब्रजेश शर्मा, विजयपाल शर्मा, धर्मप्रकाश वर्मा, डीके जैन, श्रद्धानंद शर्मा, देवदत्त शर्मा, बाबूराम शर्मा, राधेश्याम एडवोकेट, डॉ. विकास वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।