फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में अग्निशमन सप्ताह शुरू

बागपत में अग्निशमन सप्ताह शुरू

Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बागपत में अग्निशमन सप्ताह शुरू
बागपत।
विज्ञापन

अग्नि शमन सेवा बागपत ने अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। शनिवार को अग्निशमन कर्मियों ने मौन धारण कर अग्निशमन सेवा के शहीद कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी।

शनिवार को पुलिस लाइन स्थित फायर स्टेशन पर एसपी जयप्रकाश ने अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा दिवस को हम शोक दिवस के रूप में याद करते हैं। आज के ही दिन 1944 में मुंबई बंदरगाह पर जहाज से जब युद्ध सामग्री उतारी जा रही थी तो जहाज में हुए विस्फोट के कारण अग्निशमन सेवा के 66 कर्मचारियों की मौत ड्यटी करते समय हो गई थी। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी आनंद पाल सिंह ने बताया कि अग्निशमन सेवा दिवस से अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाने का उद्देश्य भी अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति जनमानस को सचेत करना है। उन्होंने कहा आग प्रारंभ से सदैव छोटी होती है। यदि इसे प्रारंभ में ही बुझा दिया जाए तो होने वाली क्षति को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि जनपद में समय-समय पर दमकल विभाग द्वारा स्कूल और कालेजों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अग्निशमन व्यवस्था सुझाव एवं अग्निशमन उपकरणों को चलाने की जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर समस्त दमकल कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed