फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बसपाइयों ने कश्यप जयंती सफल बनाने की बनाई रणनीति

बसपाइयों ने कश्यप जयंती सफल बनाने की बनाई रणनीति

Mon, 02 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बसपाइयों ने कश्यप जयंती सफल बनाने की बनाई रणनीति
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को बिनौली में हुई। इसमें गाजियाबाद में होने वाले महर्षि कश्यप जयंती समारोह को सफल बनाने पर विचार कर रणनीति बनाई। वक्ताओं ने भाजपा को कश्यप समाज विरोधी बताया।
बैठक में बसपा मेरठ मंडल जोन इंचार्ज डॉ. महेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा ने हमेशा कश्यप समाज की उपेक्षा की। कश्यप निषाद महरा आदि सहित कई जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग पर कभी विचार नहीं किया। उन्होंने कहा बसपा ने हमेशा कश्यप समाज को सरकार में प्रतिनिधित्व दिया है। इसके लिए समाज बहन मायावती का आभारी रहेगा। उन्होंने भाजपा को व्यापारियों की हितैषी बताया। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप के निर्देशन में गाजियाबाद में हिंडन के पास पार्क में महर्षि कश्यप जयंती समारोह होगा। इसमें जनपद से दस बसें ले जाने का लक्ष्य है। इसमें जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। संचालन प्रमोद कश्यप ने किया। इसमें बाबूराम सूप, धीर सिंह, किरण प्रधान, रामफल कश्यप, अनिल कश्यप, प्रदीप, कंवल सिंह, ओमी कश्यप, कंवर पाल, धनपाल, प्रवीण, हरिकिशन आदि रहे।
विज्ञापन


कश्यप जयंती की छुट्टी रद होने पर आक्रोश जताया
बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव में रविवार को कश्यप युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद कश्यप के आवास पर बैठक हुई। इसमें भाजपा सरकार द्वारा कश्यप जयंती की छुट्टी रद होने पर आक्रोश जताया गया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही दोबारा से कश्यप जयंती की छुट्टी घोषित नहीं की तो समाज के लोग भाजपा सरकार के खिलाफ जगह-जगह विरोध अभियान चलाते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। इसमें राम कुमार कश्यप, ओमपाल कश्यप, बेद पाल कश्यप, सुनील, अमित कश्यप, मदनलाल कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed