{"_id":"5aa043604f1c1bb06f8b5494","slug":"11520452448-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ पर डरें नहीं, डटकर करें मुकाबला : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ पर डरें नहीं, डटकर करें मुकाबला : एसपी
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विश्व महिला दिवस पर शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी जयप्रकाश ने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति को रोकने के लिए माता पिता को बेटा-बेटी में अंतर नहीं करना चाहिए। हमारा दायित्व बनता है कि समाज में फैल रही बुराइयों का हम सब मिलकर समाधान करें। बेटियों को भी डटकर मुकाबला करना चाहिए। छेड़छाड़ की घटना होने पर उसे सहन नहीं करना चाहिए बल्कि इसका डटकर सामना करें। तभी इस तरह की वारदातों पर अंकुश लग सकता है। छात्राओं को डरना नहीं है, उनके साथ पुलिस प्रशासन है।
एएसपी अजय कुमार ने कहा कि अपनी रक्षा करने के लिए निडरता आवश्यक है। हमें आत्मविश्वास रखकर ही बड़ी से बड़ी समस्या को निपटाना चाहिए। शालिनी राकेश ने इंदिरा गांधी, कल्पना चावला, महारानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। छात्रा एकता सिसोदिया, चित्रा त्यागी, शालू, साक्षी त्यागी ने भी विचार रखे। डॉ. बबली चौहान, डॉ. राजीव चौहान, डॉ. अरविंद, डॉ. कुलदीप, डॉ. सुरेश, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।
संघर्ष से पहचान बनाने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित
बागपत। विश्व महिला दिवस पर बृहस्पतिवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाज के साथ-साथ पर्यावरण जागरूकता फैलाने का कार्य किया हो। जिला स्तर पर इसके लिए सूची तैयार कर ली गई है। डीडीओ हुब लाल को इसकी जिम्मेदारी दी गई। बेहतर कार्य करने के लिए पांच शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगी।