फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली विधायक सहेंद्र ने विधानसभा सत्र में उठाई क्षेत्र की समस्याएं

छपरौली विधायक सहेंद्र ने विधानसभा सत्र में उठाई क्षेत्र की समस्याएं

Fri, 02 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
छपरौली विधायक सहेंद्र ने विधानसभा सत्र में उठाई क्षेत्र की समस्याएं
बड़ौत (बागपत)। रालोद से छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने लखनऊ में विधानसभा सत्र के दौरान बढ़ती बेरोजगारी पर कड़ा प्रहार करते हुए देश में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि क्षेत्र में युवाओं, गरीबों, किसानों, मजदूरों से जुड़ी अनेक समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए क्षेत्र को विकसित करना अति आवश्यक है। उन्होंने मलकपुर चीनी मिल द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र किए जाने के संबध में कार्यवाही की मांग की। उन्होंने विधानसभा सत्र में प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति की मांग उठाई। जनपद में सीएचसी व पीएचसी में डाक्टर की कमी को पूरा कर आम जनता तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने एवं विधानसभा क्षेत्र छपरौली में शैक्षिक पिछड़ेपन को देखते हुए क्षेत्र में शासकीय विश्वविद्यालय खोलने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नए हैंडपंप लगाने, संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित पदों पर नियुक्त किए जाने का मुद्दा विधानसभा में उठाया। इसके अतिरिक्त बागपत के गांवों में सफाई का मुद्दा उठाते हुए क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की। बागपत में जल स्तर नीचे चले जाने के चलते सरकार द्वारा डॉर्क जोन घोषित करने के बाद भी नए बिजली कनेक्शन नहीं दिए जाने का मुद्दा भी विधानसभा में जोर शोर से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed