{"_id":"5a7a08044f1c1b410b8b77bb","slug":"11517946884-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर देखकर उत्साहित नजर आई छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर देखकर उत्साहित नजर आई छात्राएं
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पहली बार यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए। वहीं किसी छात्र ने पेपर को सरल बताया तो किसी ने कठिन।
बड़ौत नगर के जनता इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज, श्रीराम इंटर कॉलेज, श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सहित तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले दर्जनों परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में हाईस्कूल का गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट का हिंदी का पेपर था। बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे छात्र काफी उत्साहित नजर आए। परीक्षा खत्म होने के बाद बाहर आई छात्राओं ने एक-दूसरे का पेपर लेकर अपना-अपना अनुभव सांझा किया। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा नैंसी ने कहा परीक्षा से पूर्व पेपर को लेकर काफी नर्वस थी। प्रियंका ने कहा पहली बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने पर अच्छा लगा। पेपर आसान था। साजिदा ने कहा पेपर थोड़ा कठिन था, क्योंकि जो याद किया था, उनमें से कुछ ही प्रश्न मिल पाएं। वैसे साजिदा भी पहली बार बोर्ड की परीक्षा देकर खुश नजर आई। प्रिया और लवी ने कहा प्रश्न पत्र में वे सभी प्रश्न मिल गए, जो घर से याद कर चले थे। इसके अलावा शुभम, दीपक, सुनील ने प्रश्न पत्र को थोड़ा कठिन बताया।