{"_id":"5a6f73b14f1c1b7c268b7178","slug":"11517253553-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. मुछाल रिसर्च जर्नल के संपादक मंडल में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. मुछाल रिसर्च जर्नल के संपादक मंडल में शामिल
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार मुछाल को अंतरराष्ट्रीय रेफर्ड त्रिमासिक शोध पत्रिका के संपादक मंडल मेें शामिल करने पर हर्ष जताया।
समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. किरण गर्ग और डॉ. विनोद कश्यप ने किया। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय रेफर्ड रिसर्च त्रिमासिक शोध पत्रिका के संपादक मंडल में कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार मुछाल को शामिल किया है। पत्रिका के मुख्य संपादक सज्जन सिंह ने पत्र भेजकर यह जानकारी दी । यह जर्नल यूजीसी से मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया डॉ. मुछाल के शिक्षा के क्षेत्र में 105 शोध पत्र देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इससे पूर्व भी डॉ. मुछाल को कई शोध पत्रिकाओं मेें संपादक मंडल में शामिल किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुछाल ने योग, स्काउट एंड गाइड के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में शोध कर कॉलेज का राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ा रहे हैं। समारोह में डॉ. शशिकांत, डॉ हरेंद्र कुमार, डॉ. सतीश पाल सिंह, डॉ. दीपक, डॉ. कविता, डॉ. किरण गर्ग, डॉ. सुनीता, डॉ. ममता, डॉ. ओमवती, डॉ. आरके प्रजापति, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. शिंजिता, डॉ. गोविंद बाबू आदि रहे।