फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शहीद अंकित तोमर की शोकसभा में उमड़ा जन सैलाब

शहीद अंकित तोमर की शोकसभा में उमड़ा जन सैलाब

Tue, 09 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
शहीद अंकित तोमर की शोकसभा में उमड़ा जन सैलाब
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वाजिदपुर गांव के शहीद हुए यूपी पुलिस के सिपाही अंकित तोमर की शोकसभा में जन सैलाब उमड़ा। इस अवसर पर आयोजित हवन में केंद्रीय मंत्री, विधायकों, पूर्व विधायक, भाकियू नेता सहित अन्य राजनीतिक संगठनों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की । यज्ञ के बाद आयोजित शोकसभा में शहीद की आत्मा की शांति के लिए गायत्री मंत्र का जाप और दो मिनट का मौन रखा गया।
गांव वाजिदपुर में प्रात: नौ बजे शहीद के पैतृक आवास पर यज्ञ शुरू हुआ। इसमें लोगों ने आहुतियां देकर व शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में रामकिशन शास्त्री ने शोकसभा में गायत्री मंत्र का पाठ किया और दो मिनट का मौन रखकर शहीद की आत्मा की शांति के लिए दुआएं की गई। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, उनकी पत्नी डॉ. अलका तोमर, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, शामली के एसपी अजयपाल, बागपत के एसपी जयप्रकाश, छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, बड़ौत के विधायक केपी मलिक, बागपत के विधायक योगेश धामा, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, सिवाल खास के विधायक जितेंद्र सतवई, मोदी नगर की विधायक मंजू सिवाच, शूटर चंद्रो देवी, खादी ग्रामोद्योग के सदस्य जयप्रकाश तोमर, पूर्व विधायक साहब सिंह, राजेंद्र शर्मा, डॉ. महक सिंह, डॉ. अजय कुमार, वीरपाल राठी, वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा, देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के शीशपाल सिंह, रालोद नेता नेता अश्वनी तोमर, रालोद पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष अनिल चौधरी, रालोद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर आदि ने शहीद को श्रद्धांजल अर्पित की और शहीद सिपाही की बहादुरी की सराहना की।
विज्ञापन


शहीद के नाम से बनाई जाए सड़क
बड़ौत। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि शहीद अंकित तोमर की याद में क्षेत्र में कोई सड़क उनके नाम से निर्माण कराई जाए। ताकि उनका नाम हमेशा जगमगाता रहे। इसके लिए उन्होंने सरकार को पत्र लिखा है और सुविधाएं परिवार को भी मिले, इसके भी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद की पत्नी और भाई को मिले नौकरी
बड़ौत। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने एसपी शामली से बात की कि सरकारी प्रोत्साहन राशि के अलावा शहीद के परिवार में पत्नी और उसके भाई को भी नौकरी दी जाए। इसके लिए वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे। एसपी ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि वे इसके लिए प्रयास करेंगे।

गांव के बाहर बनेगा गेट
बड़ौत। बड़ौत के विधायक और भाजपा नेता केपी मलिक ने कहा कि शहीद अंकित तोमर के नाम से गांव के बाहर एक गेट बनवाया जाएगा। इसके लिए वे पार्टी के उच्च पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगे। ताकि उनकी याद हमेशा बनी रहे।

नहीं भूला जाएगा बलिदान
बड़ौत। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र टिकैत ने कहा कि अंकित तोमर ने जो साहस दिखाया है और अपनी जान गवां दी, वह भूला नहीं जाएगा। जिस बदमाश का पूरे क्षेत्र में आतंक था, उसे मार गिरने में उसने अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उनका यह बलिदान पूरे प्रदेश ही नहीं देश में जाना जा रहा है। जो पहली बार देखने को मिला है।


10 को आएंगे अजित
बड़ौत। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी के शोक सभा में शामिल न होने की चर्चा होती रही, लेकिन बाद में रालोद के जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने बताया रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी बाहर गए हुए हैं, इसलिए यहां नहीं आ सके हैं। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को गांव वाजिदपुर शोक संवेदना देने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed