{"_id":"5a5125ea4f1c1b0f788b7161","slug":"11515267562-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी की कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी की कमेटी गठित
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्य सचिव डॉ. योगेंद्र नारायण ने कहा कि संस्कारिता समाज की स्थापना करना मुख्य उद्देश्य है। शनिवार को कस्बे में पहुंचकर समिति की कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान चार्टर अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता को मनाया। इसके बाद कार्यकारिणी का शपथ दिलाई । इस दौरान राष्ट्रीय सचिव डॉ. रवि भटनागर ने बताया कि 1981 में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के जज डॉ. नगेंद्र सिंह ने सोसाइटी की स्थापना की। 40 जिले में इसकी स्थापना हो चुकी है। देह दान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मृत्यु के बाद देह दान करने की अपील की। इस मौके पर मुख्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसमें राष्ट्रीय उपाध्याय केसी शर्मा, मामचंद सैनी, जितेंद्र, विद्युत निगम के अभियंता राजवीर सिंह, अतुल कुमार जैन, डॉ. कमला अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन रोहताश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, पवन कुमार गोयल, दीपक गोयल, संजय गर्ग, पंडित अंकुर शर्मा, कौशल त्यागी, डॉ. राम लाल, विनोद अग्रवाल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, संजीव शर्मा, राकेश सभासद, नवीन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन