{"_id":"5a3028274f1c1bd9798c23de","slug":"11513105447-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य गन्ने की खरीद नहीं तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य गन्ने की खरीद नहीं तो आंदोलन
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
चौगामा क्षेत्र में सामान्य प्रजाति का गन्ना न लिए जाने से नाराज की टीकरी में बैठक हुई। किसानों ने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गन्ना मिलों को चले एक माह हो चुका है लेकिन अभी तक भी मिलों ने सामान्य प्रजाति का गन्ना लेना शुरू नहीं किया है। अभी तक अगेती प्रजाति का ही गन्ना लिया जा रहा है। जबकि किसानों के पास सामान्य प्रजाति का गन्ना अधिक है। इसी बात को लेकर टीकरी में किसानों की बैठक हुई। बैठक में किसानों का आरोप था कि सामान्य प्रजाति का गन्ना न लिए जाने से गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है। इस क्षेत्र का गन्ना भैसाना, किनौनी, दौराला, मलकपुर, खतौली, मंसूरपुर आदि मिलें खरीद रही है, लेकिन अधिकतर गन्ना मिलें अभी भी अगेती प्रजाति का गन्ना ही खरीद रही है। सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां नहीं भेजी जा रही है। इसके चलते गेहूं की बुआई नहीं हो पा रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि दो तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हो पाता है तो मिलों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे। बैठक की अध्यक्षता रामपाल सिंह संचालन हरेंद्र पंवार ने किया। बैठक में नरेंद्र, राजपाल, हरबीर, नूरइलाही, नसीम, विरेंद्र, राजवीर, रमेश, सतेंद्र, पप्पू आदि मौजूद थे।