{"_id":"5a186ffa4f1c1bca678bd7e5","slug":"11511550970-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे रखे ट्रांसफार्मर से निकाल लिया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे रखे ट्रांसफार्मर से निकाल लिया सामान
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
हाईवे किनारे रखे ट्रांसफार्मर से निकाल लिया सामान
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित दिल्ली बाईपास के पास रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को जमीन पर गिराकर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इससे करीब दो सौ मकानों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना की कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
हाईवे पर दिल्ली बाईपास के पास ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने ट्रांसफार्मर को जमीन पर गिराकर सामान चोरी कर लिया। इससे दिल्ली रोड और गायत्रीपुरम मोहल्ले की लाईट चली गई। अन्य मोहल्ले में लाईट आई हुई थी। पता चलने पर मोहल्ले के लोगों ने इस संबंध में ऊर्जा निगम की अफसरों को फोन करके जानकारी दी। पता किया गया तो ट्रांसफार्मर सामान चोरी होने के बारे में जानकारी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बाद में ट्रांसफार्मर सामान चोरी का कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ। उधर शुक्रवार दोपहर तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बाद में निगम की टीम ने दूसरा ट्रांसफार्मर लाकर लगाया। उसके बाद बिजली आपूर्ति चालू हुई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सामान बरामद कर लिया जाएगा।