{"_id":"5a15cfe44f1c1b74698bd5c3","slug":"11511378916-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सपा के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने 79वां जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामनाएं की। सपा नेता शौकेंद्र तोमर ने उन्हें किसान मसीहा बताया। रविंद्र यादव ने मुलायम सिंह को विकास पुरुष बताया। उन्होंने कहा मुलायम सिंह ने पिछड़ी जातियों को तरक्की पर लाने का काम किया है। इस दौरान गजेंद्र एडवोकेट, महिला जिलाध्यक्ष संगीता ठाकुर, रेखा यादव, डब्बू चौहान, राजीव प्रधान, रमन गुर्जर, रहमान खान, डॉ. सतीश गौड़, सरफराज, फुरकान पहलवान, मेहंदी हसन, पुनीत शर्मा, अब्दुल वाहिद कुरैशी, अनुज यादव मौजूद रहे।
छपरौली कस्बे में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस मनाया। मास्टर सौदान सिंह ने कहा की चौधरी चरण सिंह के बाद मुलायम सिंह यादव किसानों के सच्चे हितैषी है। उन्होंने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया है। प्रेमपाल, नेत्रपाल, महक सिंह, नगेंद्र, नसीम मौजूद रहे।