{"_id":"5a11dd2f4f1c1b69678bcbdf","slug":"11511120175-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार में आचार संहिता तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार में आचार संहिता तार-तार
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। राज्य निर्वाचन आयोग शुरू से ही आचार संहिता का पालन कराने के लिए भले ही गंभीर हो, लेकिन तमाम कवायद के बाद भी आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। नगर पालिका हो या फिर नगर पंचायत उम्मीदवार और उनके समर्थक अपने प्रचार वार की होड़ में कुछ भी नहीं छोड़ रहे हैं। मकानों की दीवारें, बाउंड्रीवाल से लेकर सरकारी भवन, पुल, पुलिया आदि को पोस्टरों से पाट दिया।
नगर निकाय चुनाव का प्रचार अंतिम दौर की तरफ बढ़ रहा है। इस बस के बीच आयोग लगातार आचार संहिता का पालन करने के लिए निर्देश जारी कर रहा है। इस बस के बीच में प्रत्याशियों के बीच मतदाताओं को दिखाने के लिए गली-गली पोस्टर वार शुरू हो गया है। इस पोस्टर वार मेें उम्मीदवार कोई मौका या स्थान नहीं छोड़ना चाहते हैं, जहां उनके पोस्टर नजर न आए। हालत यह है कि खाली स्थानों को देख कर वहां इन स्थानों पर पोस्टर लगाने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं। इस होड़ से भवन मालिक परेशान है। नगर की गांधी रोड, गुराना रोड, दिल्ली बस स्टैंड, कोताना रोड, बावली रोड समेत अधिकतर मोहल्लों मेें चुनावी माहौल यहीं पोस्टर बना रहे हैं। जबकि निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए बिना भवन मालिक की अनुमति के पोस्टर, स्टीकर आदि नहीं लगाया जा सकता है। इसके बाद भी बिना अनुमति के ही लोग अपने पोस्टर का ठिकाना अपनी मर्जी से ही तय कर रहे हैं।