{"_id":"5a00b8104f1c1b68678b9e47","slug":"11509996560-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सूजरा गांव की प्रधान ममता डीएम से मुलाकात कर अवैध कब्जा हटवाने की मांग रखी। डीएम के कहने पर प्रधान ने समर्थकों के साथ तहसीलदार से मिलकर समस्या से अवगत कराया। तहसीलदार ने कहा कि वह पूरे प्रकरण की जांच करा रहे हैं, जबकि प्रधान का कहना था कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रधान ममता ने बताया कि सूजरा गांव में गाधी, सरूरपुर, क्यामपुर, नौरोजपुर गांवों को जोड़ने वाला पुराना रास्ता है। इसकी मरम्मत हो चुकी है। इस मार्ग से बड़े वाहन भी आवागमन करते हैं। कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। यही नहीं मार्ग पर दीवार बना दी है। इससे से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान की शिकायत पर डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने तहसीलदार को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। प्रधान आदेश लेकर बागपत तहसील पहुंची। तहसीलदार को समस्या से अवगत कराया। तहसीलदार ने कहा जांच के बाद ही कार्रवाई होगी। उधर, एसडीएम विवेक कुमार यादव ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।