{"_id":"598cb3574f1c1b012d8b47af","slug":"11502393175-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज को चूना लगा रहे डग्गामार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज को चूना लगा रहे डग्गामार
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज को चूना लगा रहे डग्गामार
बड़ौत (बागपत)। सुबह छह बजे से ही बड़ौत डिपो के सामने डग्गामार वाहनों का जमावाड़ा लग जाता है। नियम-कानून ताक पर रखकर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठा रहे हैं। इससे जहां यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है, वहीं बड़ौत डिपो को हर माह 15 से 20 लाख का राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।
डग्गामार वाहनों ने परिवहन निगम की व्यवस्था को बिगाड़ रखा है। इन वाहनों के संचालन से डिपो को प्रत्येक माह करीबन 15 से 20 लाख की आर्थिक क्षति हो रही है। इन डग्गामार वाहनों का हौसला इस कदर बुलंद है कि सवारी भरने रोडवेज परिसर में खड़े यात्रियों को भी बुलाकर बैठाते हैं। यात्रियों के अनुसार बिजरौल रोड, छपरौली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड, कोताना रोड आदि सहित अन्य मुख्य मार्गों पर डग्गामार वाहन चालक खड़े रहते हैं। जो खुलेआम नियम-कानूनों को तोड़कर खुलेआम रोडवेज बसों में सवार होने वाली सवारियों को भर रहे हैं। इससे विभाग को हर माह लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्टेशन प्रभारी अजय सक्सेना का कहना था कि शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।