फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वैदिक सभ्यता से भटक गया है युवा- प्रीतम सिंह

वैदिक सभ्यता से भटक गया है युवा- प्रीतम सिंह

Sun, 30 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
वैदिक सभ्यता से भटक गया है युवा- प्रीतम सिंह
वैदिक सभ्यता से भटक गया है युवा : प्रीतम सिंह
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। सीनियर सिटिजन्स वेलफेयर एसोसिएशन, आर्य समाज एवं एस्रो बड़ौत के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे नवयुवक चरित्र निर्माण कार्यक्रम के तहत शनिवार को एमडी पब्लिक स्कूल एवं डीएवी पब्लिक स्कूल रमाला में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रीतम सिंह वर्मा ने नवयुवकों के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का युवा वैदिक सभ्यता से भटक कर पाश्चात्य शिक्षा तथा उनके रहन सहन एवं खान-पान की ओर आकर्षित हो रहा है। जिसके कारण देश की अमूल्य धरोहर वैदिक सभ्यता का ह्रास हो रहा है। नवयुवकों को 25 वर्ष पर्यंत ब्रह्मचर्य का पालन कर अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। समय निकलने पर उनके पास पश्चाताप करने के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि आज के नवयुवक बुजुर्गों के पास बैठकर उनके अनुभवों से सीख नहीं लेते। जो उनके नैतिक पतन का मुख्य कारण है। संजय राणा ने पानी प्रदूषण, पानी की अनुपलब्धता, पानी का भविष्य तथा बढ़ते प्रदूषण पर विचार व्यक्त करते हुए नवयुवकों को चेतावनी दी कि उन्हें संभलना चाहिए। चरण सिंह ने भजन प्रस्तुत किया। अध्यक्षता भोपाल सिंह चौहान ने की व संचालन सत्यप्रकाश चौहान ने किया। इसमें अमरपाल प्रधानाचार्य, अशोक, बिजेंद्र, देवेंद्र, अक्षय, नदीम, साक्षी, पायल, सीमा, मोनिका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed