{"_id":"5cb4d40abdec2262650b1974","slug":"111555354634-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला शोरगिरान के लोगों का ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला शोरगिरान के लोगों का ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला शोरगिरान के लोगों का ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। शोरगिरान मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को नगरपालिका के ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा ठेकेदार ने मानक के अनुरूप पुल का निर्माण नहीं किया, जिस कारण पुल की ऊंचाई अधिक होने के कारण अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। उन्होंने कहा यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
सोमवार को काफी संख्या में मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा नगर पालिका ने शोर गिरान मोहल्ले में पुल का निर्माण कराया, लेकिन ठेकेदार ने पुल का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया। पुल की ऊंचाई अधिक होने के कारण आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। सोमवार को भी पुल के कारण मोहल्ले के इकराम, इमरान, महबूब, समीम मलिक घायल हो गए। इससे आक्रोशित लोगों ने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों के हंगामा करने की सूचना पर ठेकेदार मौके पर पहुंचा तो लोगों ने उसका घेराव कर उसे खरी-खोटी सुनाई। बाद में लोगों ने यह चेतावनी देकर छोड़ दिया कि यदि तीन दिन में पुल का निर्माण सहीं ढंग से नहीं हुआ तो लोग सड़कों पर उतर जाएंगे। पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने कहा शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में सदाकत मिर्जा, दानिश मिर्जा, सागर तोमर, इंद्र जैन, इमरान, अब्बास, राजेंद्र, बाबू आदि रहे।