फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मंदिरों में रामनवमी पर भगवान राम के गूंजे जयकारे

मंदिरों में रामनवमी पर भगवान राम के गूंजे जयकारे

Sun, 14 Apr 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
मंदिरों में रामनवमी पर भगवान राम के गूंजे जयकारे
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

शनिवार को रामनवमी त्योहार पर मंदिरों में भगवान राम के जयकारे गूंजते रहे। हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन दुर्गा नवरात्र के समापन के साथ भगवान राम का जन्म हुआ। इस दौरान मंदिरों में दिन भर भजन कीर्तन एवं भंडारों का आयोजन किया।
इस बार मां दुर्गा अष्टमी एवं रामनवमी एक ही दिन शनिवार को मनी। रामनवमी का त्योहार भगवान राम के जन्मदिवस को लेकर मनाया जाता है। भगवान राम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। भगवान राम अयोध्या के राजा दशरथ एवं महारानी कौशल्या के पुत्र के रूप में जन्मे। इसके चलते रामनवमी पर लोग भगवान श्रीराम की पूजा करते हैं। श्रद्धालु भगवान राम की पूजा-अर्चना करने के बाद अपने नौ दिवसीय व्रत को समाप्त करते हैं। खेकड़ा शहर के सभी मंदिरों में दिन भर पूजा अर्चना के साथ भंडारों का आयोजन किया।
विज्ञापन

शहर के औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर मठ, बाबा काले सिंह मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, अहिरान शिव मंदिर, सदाशिव शक्ति आदि मंदिरों में रामनवमी त्योहार पर दिन भर पूजा अर्चना के साथ भंडारा चलता रहा। इसमें लोगों ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान राजपाल सिंह, उमराव सिंह, ब्रजपाल सिंह, संजय धामा, अमित डागर, शक्ति धामा, खेकड़ा नगर पालिका प्रतिनिधि अंकुर धामा, नरेंद्र सभासद, सुरेश कुमार, दयानंद, महक सिंह, मंदीप धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed