फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फिरोजाबाद और एटा की टीम ने जीते अपने मैच

फिरोजाबाद और एटा की टीम ने जीते अपने मैच

Tue, 29 Jan 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद और एटा की टीम ने जीते अपने मैच
खेकड़ा (बागपत)। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही स्टेट क्रिकेट क्रिकेट प्रतियोगिता में फिरोजाबाद और एटा की टीमों ने अपने अपने मैच जीते।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में साई के तत्वावधान में चल रही स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को फिरोजाबाद, अलीगढ़, एटा एवं हाथरस की टीमों के बीच मैच खेले गए। इस दौरान पहला मैच फिरोजाबाद और अलीगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर फिरोजाबाद की टीम ने 4 विकेट खोकर 156 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज आनंद ने 82 और सन्नी ने 20 रन का योगदान दिया। जबकि अलीगढ़ के गेंदबाज निखिल ने दो विकेट लिए। जवाब में अलीगढ़ की टीम केवल 71 रन ही बना पाई। इसमें बल्लेबाज निखिल ने 27 रन बनाए। फिरोजाबाद के गेंदबाज हमजा ने 5 विकेट लिए।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में दूसरा मैच हाथरस और एटा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हाथरस की टीम ने 65 रन का स्कोर बनाया। इसमें बल्लेबाज दिशांत ने 23 रन का योगदान दिया। एटा के गेंदबाज नितिन ने पांच और तपन ने 2 विकेट लिए। जवाब में एटा की टीम ने बल्लेबाज ऐशू के 30 और कृष्णा के 14 रन की बदौलत केवल तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। हाथरस की टीम के गेंदबाज नमन, दिशांत और कुशाग्र ने 1-1 विकेट लिया। मैचों की अंपायरिंग मनीष, प्रवीन पुंडीर तथा स्कोरिंग राहुल कश्यप ने की। इस दौरान स्टेट कोर्डिनेटर जितेंद्र कौशिक, गोल्डी, रिंकू दीक्षित, सचिन, जतिन, नवरत्न, अखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed