{"_id":"5bfeee94bdec2241885d4beb","slug":"111543433876-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की बैठक में पद यात्रा कार्यक्रम की रणनीति तैयार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की बैठक में पद यात्रा कार्यक्रम की रणनीति तैयार की
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक उदय फार्म हाउस पर हुई, इसमें एक से 15 दिसंबर तक पार्टी की पदयात्रा कार्यक्रम के संचालन, रूट और रणनीति बनाई।
इसमें जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बताया कि पदयात्रा में सभी कार्यकर्ताओं को सहभागी रहकर जन-जन तक जनहित योजनाओं को बताना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार गरीब, पीड़ित, किसान व प्रत्येक वर्ग के लिए उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, किसान ऋण माफी से लेकर तमाम जनहित कार्य कर रही है। इस पदयात्रा में सभी को एकजुट होकर सफल बनाना है। संचालन पदयात्रा के जिला प्रमुख सुधीर मान ने किया और बताया कि पहले जहां सपा व बसपा की सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम कर रही थी, वहीं भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने का काम कर रही है।
पदयात्रा अभियान के छपरौली विधानसभा प्रमुख पुष्पेंद्र तोमर ने बताया कि पदयात्रा में प्रत्येक गांव के सभी लोगों से संपर्क करना है और प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी है। इसमें उपाध्यक्ष राजेश चौहान, सुधीर ठाकुर, प्रमिल पंवार, उपेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र तोमर, अमित खोखर, अनिल कश्यप, विशाल तोमर, संजीव गांधी, डॉ. आत्माराम तोमर, अरविंद तोमर, सचिन त्यागी, श्रीभगवान, सोनू सैनी, राजीव, संजय खोखर, दीपक कश्यप, विरेंद्र तोमर, अमित तायल, प्रदीप पूनिया आदि रहे।