फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जरा सी लापरवाही पड़ सकती है जिंदगी पर भारी - सीओ

जरा सी लापरवाही पड़ सकती है जिंदगी पर भारी - सीओ

Fri, 23 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
जरा सी लापरवाही पड़ सकती है जिंदगी पर भारी - सीओ
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी और उनका अनुशासित होकर पालन करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ रामानंद कुशवाहा, डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर और प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सीओ रामानंद कुशवाहा ने कहा कि आज जितनी भी सड़क दुघर्टनाएं हो रही है, वह 90 फीसदी 15 से 25 साल की उम्र के नौजवानों के साथ हो रही है। कई सड़क दुघर्टना तो इतनी दर्दनाक होती है कि तेज गति से बाइक व अन्य वाहन चलाने वाले चालक की मौके पर ही मौत हो जाती है। इसका मुख्य कारण यातायात नियम का सही ढंग से पालन न करना व ड्राइविंग के दौरान बाइक पर हेल्मेट का प्रयोग न करना है। इसके अलावा अत्यधिक बाइक व वाहन दौड़ना, अपनी साइड से दूसरी ओर पहुंच जाना, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बातचीत करना भी है। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि जीवन बहुत मूल्यवान होता है, जब आप घर से निकलते हैं तो आपके घरवाले व रिश्तेदार या परिचित आपका इंतजार करते हैं, लेकिन जरा सी लापरवाही व यातायात नियम का पालन न करने से जान गवाह बैठते हैं। कार्यक्रम में यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए सीओ व डायरेक्टर ने छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलाया कि वे आज से ही यातायात नियमों का पालन करेंगे और अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे। संचालन रणपाल ने किया। इसमें योगेश राणा, वीरेंद्र, मोनिका, संजीता, नीलम, सोनाक्षी, प्रीति, उर्वशी, भावना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed