{"_id":"5b7db34142c792466c1006b5","slug":"111534964545-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर दी कुर्बानी, अमन की दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर दी कुर्बानी, अमन की दुआएं
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद पर दी कुर्बानी, अमन की दुआएं
बागपत। जिलेभर में ईद-उल-अजहा का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह पर अमन-चैन के लिए दुआएं की गई। आपसी भाईचारे का संदेश दिया। एक दूसरे को गले लगाकर त्योहार की बधाई दी। दिनभर त्योहार की खुशियां छाई रही। लोगों से मिल जुलकर रहने का आह्वान किया।
बुधवार को ईदगाहों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। बागपत ईदगाह पर शहर काजी हबीबुरर्रहमान ने अकीदतमंदों को नमाज अदा कराई। देश की तरक्की और भाईचारे कायम रहे इसके लिए दुआएं कराई। तकरीर में कहा कि आपसी भाईचारे से देश मजबूत होता है और फिरकापरस्त ताकतें कमजोर पड़ती है। आपस में भाईचारा बनाकर रहना चाहिए। अगर भाईचारा टूट जाएगा तोा देश को नुकसान होगा और फिरकापरस्त ताकतों हावी हो जाएगी। वहीं अपील की कुर्बानी ऐसी जगह दें जिससे दूसरों को कोई दिक्कत न हो। गलत तरीके से की गई कुर्बानी को अल्लाह ताला नापसंद कर देते है। ईदगाह पर डीएम ऋषिरेंन्द्र कुमार, एसपी जय प्रकाश सिंह और एसडीएम विवेक कुमार यादव ने अकीदतमंदों को बकरीद की मुबारकबाद दी। डीएम ने कहा कि आपसी भाइचारे और सौहार्द के साथ ईद मनाए। हमारा मुल्क हमेशा से सभी त्यौहारों को भाईचारे से मनाता है।
अग्रवाल मंडी टटीरी में बकरीद का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। नमाज के बाद अमन चैन की दुआए की। देशवाल पट्टी स्थित मस्जिद के मौलवी हाजी जहीर अहमद ने नमाज अता कराई। चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, पूर्व चेयरमैन पति प्रेमशंकर शर्मा, चौधरी पवन ठेकेदार, मुकेश रूहेला, चौधरी नरेश मानव, चौधरी जयपाल प्रधान मौजूद रहे। क्षेत्र के सभी गांवों में भाईचारे से ईद मनाई गई।
विज्ञापन
--
तिरंगा लेकर पहुंचा युवक
बागपत। यमुना रोड स्थित ईदगाह पर बकरीद की नमाज के दौरान देशभक्ति के नजारे भी देखने को मिले। पुराना कसबा निवासी वसीम नमाज के दौरान तिरंगा लेकर पहुंचा। वसीम ने कहा कि मुस्लमानों को कुछ लोग गद्दार समझते हैं जबकि मुस्लिलम देशभक्त हैं। अपनी देशभक्ति का परिचय देने के लिए ही वह तिरंगा लेकर आया है। इसके बाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।