{"_id":"5b620b674f1c1b27618b811d","slug":"111533152103-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ पर तिरंगा और मुख पर भारत माता के जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ पर तिरंगा और मुख पर भारत माता के जयकार
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर भले के जयकारे गूंजने शुरू हो गए हैं। महिलाओं से लेकर नन्ने शिव भक्त कांवड़िया शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। इनकी सेवाभाव के लिए जगह-जगह शिविर संचालित हो गए है। आस्था की यह यात्रा राष्ट्रभक्ति के रंग में भी रंगी नजर आ रही है। एक हाथ में कांवड़ और दूसरे में गंगा जल लिए शिवभक्त भारत माता की जय के साथ भोले के जयकारे लगाते हुए बढ़ रहे हैं।
जिले में शिवरात्रि का त्योहार नौ अगस्त को मनाया जाएगा। सभी शिवालयों पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक होगा। वर्तमान समय में शिव भक्त हरिद्वार में डेरा डाले है और वहां से कांवड़ में गंगा जल लेकर अपने घर की तरफ रवाना हो चुके हैं। बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कांवड़ियों का रैला निकला तो वातावरण शिवमय हो गया। भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए भक्त निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं। उनकी सेवा के लिए शिविर सज गए हैं। पैरों के छालों पर मरहम लगवाने और शिविर में क्षणभर के लिए आराम करने के लिए शिवभक्तों से अपील करते नजर आए। दिल्ली-सहानरपुर हाइवे जहां भोले के रंग में रंगा है, वहीं देशभक्ति भी पूरी झलक रही है। कांवड़ियों के कांवड़ में जहां गंगाजल सजा है, वहीं चोटी पर तिरंगा भी लहराता नजर आया। हाइवे पर जगह-जगह दुकानदारों ने शिवभक्तों के लिए दुकानों पर तिरंगे झंडे बेचने के लिए रखे हैं। वर्तमान समय में जनपद भर में धार्मिक के साथ-साथ देशभक्ति का माहौल बना हुआ है।
बदलते मौसम ने भी ली कांवड़ियों की परीक्षा
बागपत। शिव भक्तों की हरिद्वार से यात्रा शुरू होते ही कदम-कदम पर परीक्षा शुरू हो गई। पहले हाईवे के गड्ढों ने बाधा पहुंचाई, और फिर पथरीले रास्तों ने। प्रशासन द्वारा रास्ते में डाली गई मिट्टी से निकले नकूली कंकरीट ने जख्मों से रक्त रिसाव करवा दिया। मंगलवार को सूर्य देव ने भी शिवभक्तों की खूब परीक्षा ली। उमस और गर्मी के बावजूद शिवभक्त घर की तरफ बढ़ रहे हैं। गर्मी से परेशान दर्जनभर से अधिक कांवड़ियों को सेवा शिविरों में ही प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद कांवड़िया आगे के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
सरूरपुर कलां गांव में गड्ढों को लेकर ग्रामीणों रोष
बागपत। कांवड़ियों के लिए प्रशासन के इंतजाम धरे के धरे रह गए। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर दर्जनों जगह गड्ढे ने कांवड़ियों की पीड़ा को ओर भी तेज कर दिया। प्रशासन का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है। सरूरपुर कलां गांव के लोगों ने गहरा रोष व्याप्त किया। सुभाष नैन, मोहित, महिपाल, राजेंद्र, कोमिल, तेजपाल ने कहा मार्ग से लाखों की संख्या में कांवड़िया हरियाणा, दिल्ली के लिए जाते हैं। यहां पर काफी गहरे-गहरे गड्ढे हैं। इन्हें भरवाने के लिए कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। भोले के भक्तों को को यहां से गुजरने में कठिनाई पहुंची।
चौगामा क्षेत्र में हजारों शिव भक्त पहुंचे
दोघट।
चौगामा क्षेत्र में शिवमय हो गया है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है। बुधवार को हजारों की संख्या में शिव भक्त गुजरें। क्षेत्र भोले बाबा के जय घोष से गूंजता रहा।
चौगामा क्षेत्र में शिव भक्त कांवड़ियों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ने लगी है। हजारों की संख्या में कांवड़ियां पहुंचे। इससे पूरे क्षेत्र शिवमयी हो गया है। कांवड़ मार्ग केसरिया रंग में रंग गया है। हर तरफ भोले शंकर के जय घोष सुनाई देने लगे हैं। मार्ग पर लगे कांवड़ शिविरों में कांवड़ियों की सेवा की जा रही है। इस समय राजस्थान के कांवड़ियां आ रहे हैं। क्षेत्र वासी भी कांवड़ियों की सेवा में सड़क पर उतर गए हैं। कोई फलों का वितरण कर रहा है तो कोई चोटिल कांवड़ियों की मरहम पट्टी करने में लगे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस मुस्तैदी से तैनात है। कांवड़ मार्ग पर भी दिन-रात पुलिस गश्त कर रही है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि कांवड़ियों को क्षेत्र में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।