{"_id":"5b60be6d4f1c1b49778b55de","slug":"111533066861-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को तोड़ रही है भाजपा : अनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को तोड़ रही है भाजपा : अनस
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। माखर गांव में मंगलवार को यूथ कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। इसमें लोक सभा प्रभारी अनस सुल्तान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश को तोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोंग्रेस पार्टी ही देश में सद्भाव कायम कर सकती है तथा कांग्रेस में ही सबका हित सुरक्षित है।
बैठक में लोकसभा प्रभारी अनस सुल्तान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश को तोड़ने का कार्य कर रही है। समाज में जातिवाद फैलाकर भोली भाली जनता को आपस में लड़ाकर देश मे राज कर रही है जो चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में सभी देशवासी दुखी है। किसानों को गन्ने मूल्य का भुगतान नही मिल रहा है। किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी जीएसटी और बढ़ोत्तरी बिलों की मार झेल रहे है। भ्रष्टाचार बढ़ने से देश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश का चहुमुखी विकास और आपसी सद्भाव को मजबूत कर सकती है।
इस दौरान लोकसभा कार्यकारिणी का भी गठन किया। इसमें शाकिर खान मांगरोली, माजिद अली बड़ौत को जिला महासचिव और राजीव शर्मा फजलपुर को छपरौली विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष, सतीश आर्य को जिला सचिव, मोहमद अनीस को बड़ौत विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, दीपक चिकारा को जिला सचिव के पद की जिमेदारियां सौंपी।
विज्ञापन
अध्यक्षता खुर्शीद त्यागी ने की। संचालन लोकसभा अध्यक्ष शेलेंद्र ठाकुर ने किया। इस दौरान इमरान मलिक, साकिर खान, फारुख, निसार, इसरार, शाहिद अली, ऋषिपाल, अनीश, शौकीन, नदीम, हर्ष, हेमन्तराज, अर्जुन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।