{"_id":"5b47b3d94f1c1b92468b6302","slug":"111531425753-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश विरोधियों को सबक सिखाने की जरूरत -साध्वी प्राची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश विरोधियों को सबक सिखाने की जरूरत -साध्वी प्राची
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने कश्मीर के मौलवियों के बयान की भी निंदा करते हुए कहा कि देश विरोधियों को सबक सिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा जो जैसा करता है, उसे वैसा ही भुगतना पड़ता है। उन्होंने मोदी सरकार से मांग की है कि देश में एक कानून एक विधान संसद में पास कराएं। ताकि सभी के लिए समान कानूून की व्यवस्था हो सके।
वे बृहस्पतिवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुआ साध्वी प्राची ने कहा मुन्ना बजरंगी की हत्या में बीजेपी नेताओं के नाम लाना गलत है, जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा, मुन्ना बजरंगी ने कितने ही लोगों की हत्या की और दो बीजेपी विधायकों को भी मारा और बदमाश का यही हाल होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर , शशि थरूर और दिग्विजय सिंह को देश का गद्दार बताया और इन्हें थोड़े दिनों के लिए पाकिस्तान भेज देना चाहिए, वहां उन्हें पता लग जाएगा, उन्हें पाकिस्तान में पानी तक नहीं पूछा जाएगा। उन्होंने कहा शशि थरूर , मणिशंकर अय्यर और दिग्विजय सिंह का नार्कों टेस्ट होना चाहिए।