{"_id":"5b0321fe4f1c1bdb408b6f64","slug":"111526931966-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक मुख्यालय के भवन को लेकर रार बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक मुख्यालय के भवन को लेकर रार बरकरार
Updated Tue, 22 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
ब्लाक मुख्यालय के भवन को लेकर विवाद निपटने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी ब्लाक भवन पर सील लगी रही। दूसरी तरफ शिकायत लेकर ब्लाक पर पहुंचे फरियादी पूरे दिन इधर-उधर भटकते रहे। अधिकांश विभागीय रिकार्ड ब्लाक भवन मेें बंद होने के कारण विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। समस्या को लेकर सचिवों और कर्मचारियों ने जहां ब्लाक भवन पर एकत्र होकर प्राचार्य की मनमानी को लेकर प्रदर्शन किया, वहीं भवन के दस्तावेज लेकर एसडीएम के पास पहुंचे। एसडीएम ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
शनिवार की सुबह क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के प्राचार्य सौरभ कुमार ने कर्मचारियों के साथ ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर बीडीओ को बिना सूचना दिए और बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के ब्लाक कार्यालय के भवन में सील लगा दी, इस दौरान बीडीओ और प्राचार्य के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में प्राचार्य की मनमानी को लेकर सचिवों, प्रधानों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को शिकायत की, लेकिन अभी भी समस्या जस की तस बनी है। सोमवार को भी ब्लाक मुख्यालय पर सील लगा रही, मजबूरन विभागीय कार्य निपटाने के लिए बीडीओ और कर्मचारियों ने ब्लाक प्रमुख के दफ्तर में बैठकर काम पूरा किया।
उधर बीडीओ और सचिवों ने बताया कि विकास कार्यों का अधिकांश रिकार्ड ब्लाक भवन के अंदर बंद है, इस कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दूसरी तरफ शिकायत लेकर आने वाले फरियादी भी पूरे दिन इधर-उधर भटकते रहे। वहीं सूचना पर पहुंचे प्रधानों और सचिवों ने सोमवार को ब्लाक भवन पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। मामला बढ़ता देखकर बीडीओ प्रेमचंद, एडीओ कृषि तेजपाल चौहान, एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह व सचिव भवन के दस्तावेज लेकर एसडीएम से मिले।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा जल्द ही विवाद का निस्तारण कराया जाएगा। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा सील अभी भी लगी हुई है, इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उधर, प्राचार्य सौरभ ने बताया कि यह भवन संस्थान का है। वर्ष 2015 में निर्वाचन प्रक्रिया के लिए भवन दिया था। सभी आरोप निराधार है। आक्रोश जताने वालों में एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह, एडीओ कृषि तेजपाल चौहान, एडीओ पंचायत रणधोल सिंह, सचिव भूपेंद्र, संजय, सुनीता, रेशू, विकुल, प्रिंस, सुशील, सुनील सोलंकी, राजुल ठेकेदार, नीरज आदि रहे।