{"_id":"5afb3b034f1c1be4408b587d","slug":"111526414083-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन सफाई अभियान में मछुआरे भी लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन सफाई अभियान में मछुआरे भी लगाए
Updated Wed, 16 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निर्मल हिंडन अभियान में सफाई कर्मियों के अलावा अब मछुआरे भी लगाए हैं। मंडलायुक्त के निर्देश पर 25 मछुआरों की टीम सफाई के कार्य में जुटी है। उधर, आधी के बाद आई बारिश के कारण हिंडन नदी में जलीय पौधों के बहकर आने से अभियान में सफाई व्यवस्था में मशक्कत करनी पड़ रही है।
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने हिंडन को निर्मल बनाने के लिए अभियान चलाया है। सैकड़ों कर्मचारी हर रोज नदी की सफाई में जुटे हैं। 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस पर निर्मल हिंडन अभियान की शुरूआत की । 23 दिन में डेढ़ से दो किलो मीटर तक हिंडन की सफाई की । पिछले दिनों बारिश में जलीय पौधे और जलकुंभी फिर से बहकर पहुंच गए हैं, इससे अभियान में मशक्कत करनी पड़ रही है। जंगली पौधे भी पुरा गांव स्थित हिंडन क्षेत्र में आकर रुक गए है। इससे परेशानी हो गई है। अब फिर से कर्मचारी जलकुंभी को बाहर निकालने में लगे हैं। इसके अलावा हिंडन को स्वच्छ करने के लिए 25 मछुआरों की भी तैनाती की। जो अपने उपकरणों के साथ हिंडन में सफाई अभियान चला रहे है। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने कहा कि आधी के बाद आई बारिश के कारण हिंडन नदी में दोबारा से जलकुंभी एकत्र हो गई। इनको हटवाया जा रहा है। बारिश के कारण कार्य बढ़ गया है।