फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गांवों में नहीं पहुंच रहे सचिव, समस्याएं बढ़ी

गांवों में नहीं पहुंच रहे सचिव, समस्याएं बढ़ी

Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
गांवों में नहीं पहुंच रहे सचिव, समस्याएं बढ़ी
बड़ौत (बागपत)। मंगलवार को जौनमाना, ढ़िकाना, रुस्तमपुर, महावतपुर, बिजरौल आदि गांवों के ग्रामीण ब्लाक दफ्तर में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा गांव मेें कई माह से सफाई व्यवस्था चौपट पड़ी है और जलनिकासी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। इस कारण ग्रामीणों को जल भराव एवं गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर भी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे है, लेकिन कोई अधिकारी नहीं मिल रहा है। गांव मेें शौचालय निर्माण भी सही ढंग से नहीं कराए जा रहे हैं। बाद में सभी ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग उठाई। उधर, बीडीओ प्रेम चंद ने कहा गांव मेें सचिव को जाने के निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ, सचिव भूपेंद्र, रेशू एवं प्रिंस जैन ने कहा रोस्टर के मुताबिक प्रत्येक गांव मेें जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का काम किया जा रहा है। इनमें अरुण, प्रमोद तोमर, अनुज, सुरेंद्र, धर्मवीर, प्रताप, आजाद, हरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed