फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुरा गांव में निर्मल होगी हिंडन, लगेंगे 200 सफाईकर्मी

पुरा गांव में निर्मल होगी हिंडन, लगेंगे 200 सफाईकर्मी

Sat, 21 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुरा गांव में निर्मल होगी हिंडन, लगेंगे 200 सफाईकर्मी
पुरा गांव में निर्मल होगी हिंडन, 200 सफाईकर्मी लगेंगे
विज्ञापन


बागपत। निर्मल हिंडन अभियान के तहत नदी में फैली गंदगी हटेगी और नदी क्षेत्र से अतिक्रमण मुक्त होगा। मंडलायुक्त के निर्देश पर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने अफसरों की टीम बनाते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी है। एडीएम को इसका नोडल अफसर बनाया गया है। 22 अप्रैल को पुरा गांव में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने हिंडन नदी के खोए हुए स्वरूप को दोबारा से पुनर्जीवित करने के लिए निर्मल हिंडन अभियान चलाया हुआ है। गाजियाबाद, शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के अफसरों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं और उन्हेें कार्य योजनाएं सौंप दी गई हैं। कार्यशाला में अफसरों के साथ-साथ हिंडन क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ मंथन भी किया जा चुका है। मंडलायुक्त के आदेश पर डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने अफसरों को जिम्मेदारी दी है। जिले में अभियान का नोडल अधिकारी एडीएम लोकपाल सिंह को बनाया गया है, जो मेरठ के एडीएम से इस संबंध में संपर्क बनाकर आगे की कार्य योजना पर काम करेंगे और हर रोज कार्यक्रमों का आदान-प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

इसी अभियान के अंतर्गत डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि 22 अप्रैल को ग्राम पुरा महादेव में 200 सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरणों के साथ उपस्थित रहेंगे। नगर पंचायत के दो अधिशासी अधिकारी जेसीबी मशीन, फावड़ा और अन्य नदी सफाई उपकरणों को लेकर सफाईकर्मी सहित उपस्थित रहेंगे। इस अभियान के दौरान जनपद स्तर से जिला विकास अधिकारी, तहसील, ब्लॉक स्तर से संबंधित एसडीएम, सीओ, बीडीओ, अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। डीएम ने चेतावनी दी कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed