फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीस साल बाद डोला के तालाब में पहुंचा पानी

तीस साल बाद डोला के तालाब में पहुंचा पानी

Wed, 18 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
तीस साल बाद डोला के तालाब में पहुंचा पानी
बागपत। जल पुरुष राजेंद्र सिंह के पैतृक गांव डौला स्थित गोसाई वाले तालाब में आखिरकार पानी पहुंचाने का रास्ता साफ हो गया है। ग्रामीण पर्यावरण विकास संस्था के सचिव कृष्णपाल की पहल पर रजबाहे से तालाब में पानी भरवाना शुरू कर दिया है। तालाब भरने से जल स्तर बढ़ेगा। गांव के लोगों का कहना है कि इससे लाभ होगा।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत मार्ग पर डौला गांव में 30-35 बीघा का गोसाई वाला तालाब है। इसका प्रशासन ने जीर्णोंद्वार तो कराया, लेकिन उसमें पानी की व्यवस्था नहीं कर पाए थे। ग्रामीण पर्यावरण विकास संस्था के सचिव कृष्णपाल तालाब में पानी भरवाने के लिए सीडीओ चांदनी सिंह से मिले। उस दौरान सीडीओ को सुझाव दिया था कि इदरीशपुर रजबाहे के बिचपड़ी माइनर से बुढ़ेड़ा नाले से होते हुए डौला गांव के गोसाई तालाब में पानी पहुंचाया जा सकता है। सीडीओ ने प्रयास शुरू किए। सिंचाई विभाग ने गांव के प्रधानों के सहयोग से कार्य शुरू किया । लगभग छह माह के प्रयास के बाद मंगलवार को तालाब को भरने के लिए पानी पहुंच गया। कृष्णपाल सिंह ने बताया कि जिस जगह तालाब है वह प्रदूषण मुक्त क्षेत्र है। यहां पर गंदगी नहीं हो सकती है। पहले विदेशी पक्षी तक यहां पर प्रवास करते थे। जीव जंतुओं को काफी फायदा पहुंचेगा। गांव का भी जल स्तर बढ़ेगा। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार, सीडीओ चांदनी सिंह एसडीओ सिंचाई दिनेश कुमार त्यागी सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सकारात्मक प्रयास किया, इसके चलते तालाब तक पानी पहुंचा।
विज्ञापन


रजबाहे की मरम्मत, हटवाए कब्जे
बागपत। ग्रामीण पर्यावरण विकास संस्था के सचिव कृष्णपाल सिंह ने बताया कि 14-15 किलो मीटर रजबाहे और नाले की भूमि पर मीटर दायरे में काफी जगह लोगों ने कब्जा किया हुआ। इसको प्रशासन के सहयोग से हटवाया गया और रजबाहे की मरम्मत करवाई। इसके बाद तालाब में पानी पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed