{"_id":"5ac3d73e4f1c1b051d8b46b2","slug":"111522784062-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक लेकर लौटी कबड्डी टीम का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक लेकर लौटी कबड्डी टीम का किया स्वागत
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। एल्पाइन पब्लिक स्कूल लूंब की कबड्डी टीम ने यूथ गेम्स उत्तर प्रदेश कबड्डी स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेकर तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। मंगलवार को स्कूल लौटने पर क्षेत्रवासियों ने टीम के सदस्यों का स्वागत किया। टीम को लूंब बस अड्डे से स्कूल तक ढोल नगाड़ों के साथ लाया गया। प्रधानाचार्य अर्चना मित्तल ने खिलाड़ियों का तिलक कर आरती की। प्रतियोगिता 29-30 मार्च को विजयी भव: पब्लिक स्कूल बड़ौत में चली। इसमें समाजसेवी सुरेंद्र चौहान तुगाना ने टीम के सदस्यों को पांच-पांच किलो बादाम दिए। टीम के कोच विवेक मलिक ने बताया विजेता टीम 22 अप्रैल को गोवा में होने वाली यूथ गेम्स नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी । इसमें डॉ. सुशील, सुधीर डायरेक्टर, संजीव कुमार, मनोज चौहान, संजीव आर्य, संजीव तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन