फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिजली कर्मियों की हड़ताल से बिलबिलाए उपभोक्ता

बिजली कर्मियों की हड़ताल से बिलबिलाए उपभोक्ता

Wed, 28 Mar 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मियों की हड़ताल से बिलबिलाए उपभोक्ता

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
प्रदेश सरकार द्वारा फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू करने के विरोध में मंगलवार को पूरे दिन विद्युत निगम की संयुक्त संघर्ष समिति से जुडे़ कर्मचारियों कार्य बहिष्कार कर कलमबंद हड़ताल पर रहे। इससे विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिए फरियादी विद्युत कार्यालयों के चक्कर काटते रहे, वहीं पूरे दिन कई जगहों पर विद्युत व्यवस्था बिगड़ी रही।
अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह की अध्यक्षता और विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह के संयुक्त संचालन में संयुक्त संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने 132 केवीए बिजलीघर पर एकत्रित होकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा प्रदेश सरकार ने निजीकरण की तैयारी शुरू कर पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों के खिलाफ काम कर रही है, इससेे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर और पवन कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को भी इसका विरोध करना चाहिए, क्योंकि निजीकरण लागू होने से उपभोक्ताओं पर भी आर्थिक प्रभाव पड़ेगा। धरने पर एक्सईएन वीरेंद्र सिंह और राहुल शर्मा, एसडीओ चैन सिंह, गोपाल, रितेश्वर बंधु, सुधाकर, प्रवेश त्यागी और सुधीर कुमार, अवर अभियंता विकास, पवन कुमार, विनय कुमार शर्मा, संदीप कुमार, राकेश, रविंद्र, विजयवीर, सुनील, नरेंद्र प्रताप सिंह, कपिल, धर्मपाल, राधे श्याम गुप्ता, राजेश परवा, अजय, आलोक, राजीव, आंसु, विनय आदि रहे।
विज्ञापन


दफ्तरों के चक्कर काटते रहे फरियादी
बड़ौत। विद्युत समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग को लेकर पूरे दिन फरियादी क्षेत्रीय विद्युत दफ्तरों के चक्कर काटते रहे। कर्मचारियों की हड़ताल की सूचना मिलने के बाद फरियादियों में मायूस छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिगड़ी रही बिजली व्यवस्था
बड़ौत। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कई जगहों पर विद्युत लाइनें के तार टूटने से पूरे दिन विद्युत व्यवस्था बिगड़ी रही। उपभोक्ता विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने को लेेकर पूरे दिन अधिकारियों व कर्मचारियों का फोन मिलते रहे, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।


विशेष कंट्रोल रूम बनाया
बड़ौत। निजीकरण के विरोध में चल रहे कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जनपद की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एसई रामबीर सिंह ने एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया। एसई रामबीर सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने की आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाया ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed