फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हॉकी प्रतियोगिता के प्रथम दिन येलो-ब्लू हाउस रहा प्रथम

हॉकी प्रतियोगिता के प्रथम दिन येलो-ब्लू हाउस रहा प्रथम

Fri, 16 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हॉकी  प्रतियोगिता के प्रथम दिन येलो-ब्लू हाउस रहा प्रथम
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके प्रथम दिन येलो और ब्लू हाउस ने मैच जीते।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य संजय नायक ने दीप जलाकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी मेहनत और लगन से खेलने के लिए प्रेरित किया। पीटीआई राजीव कुमार ने बताया कि पहले मैच में येलो हाउस ने ग्रीन हाउस को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई। तरू ने शानदार मैदानी गोल दागकर टीम को जीत दिलाई।

दूसरे मैच में ब्लू हाउस ने रेड हाउस को 1-0 से पराजित किया। अभिषेक ने गोलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। शुक्रवार को दूसरे चरण का मैच खेला जाएगा। सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, बबलेश, शीशम, अमित, अंकुश, ममता, मीनाक्षी गर्ग का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed