फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टावर लगाने वाले कर्मियों ने जयंत विहार के लोगों से की अभद्रता

टावर लगाने वाले कर्मियों ने जयंत विहार के लोगों से की अभद्रता

Thu, 25 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
टावर लगाने वाले कर्मियों  ने जयंत विहार के लोगों से की अभद्रता
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना रोड स्थित जयंत बिहार कॉलोनी मेें मोबाइल टावर लगाने वाले कर्मचारी हठधर्मिता पर उतारू हो गए हैं। बुधवार को फिर बिना किसी प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति के कर्मचारियों ने टावर लगाने का काम शुरू कर दिया। लोगों ने इसका विरोध किया तो कर्मचारी अभद्रता करने लगे। इससे क्षुब्ध होकर कॉलोनी के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।

पुरुषों और महिलाओं ने कहा मोबाइल कंपनी बिना किसी अनुमति के पिछले कई दिन से कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने का कार्य कर रही थी। जबकि उनके पास टावर लगाने की कोई अनुमति नहीं है। एसडीएम ने भी मंगलवार को पुलिस फोर्स भेजकर चल रहे कार्य को बंद कराया और चेतावनी दी थी कि यदि टावर लगाने का काम शुरू किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी कर्मचारियों ने बुधवार को हठधर्मिता दिखाकर दोबारा से काम शुरू कर दिया। लोगों ने विरोध किया तो वे अभद्रता करने लगे। इससे क्षुब्ध लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा बिना किसी अनुमति टावर नहीं लगाने दिया जाएगा। मौके पर पुलिस बल काम रुकवाने के लिए भेजा। प्रदर्शन में विजय तोमर, राजवीर, संजीव, प्रमोद, अनिल सुनीता, रेखा, सुषमा, प्रीति, साक्षी, आरती, सोनम, संगीता, राजवीरी आदि रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed