{"_id":"5a68defc4f1c1b87268b64df","slug":"111516822268-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस धूमधाम से मनाया
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर की शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को राष्ट्रीय बालिका शिशु दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन और रोहित जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें उन्होंने कहा कि आज निरंतर बेटियों की संख्या घट रही है, जो चिंता का विषय है। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया तो भविष्य में बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चौधरी ने कहा भारत की बेटियां आज किसी बेटे से कम नहीं है। हर क्षेत्र में बेटियां लड़कों को पिछड़ रही है, लेकिन इसके बावजूद हमारे समाज में बेटियों को हीन भावनाओं से देखा जाता है। माउंट लिटरा स्कूल में चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर बल दिया। चेयरमैन ने कहा कि अंतरिक्ष मेें कल्पना चावला, सुनीता बिलिमय ने भारत का नाम रोशन किया है। बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बाधा और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। संचालन मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। इनमें कार्डिनेटर दीपमाला वर्मा, अंजलि शर्मा, पूजा, एकता, रेनू, मंजिता, इशिका, अंजू, नूपुर, कविता, तपस्या, राधा, अदिति आदि रहे।