फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीन परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील और दो संवेदनशील

तीन परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील और दो संवेदनशील

Tue, 09 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
तीन परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील और दो संवेदनशील
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के तीन परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील और दो परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के दो सौ मीटर के दायरे में परीक्षा के दौरान प्रबंध समिति के सदस्यों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यही नहीं परीक्षा के दौरान एक सेकेंड के लिए भी सीसीटीवी बंद नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा फरवरी में होगी। बागपत में परीक्षा के लिए 47 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा के लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का चयन किया। महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज नंगला बढ़ी, गॉडविल इंटर कॉलेज किरठल को संवेदनशील परीक्षा केंद्र की सूची में रखा गया है, जबकि एमजीएम इंटर कॉलेज ढिकौली, गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज बूढ़पुर रमाला और श्री शाहमल स्मारक इंटर कॉलेज बिजरौल को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जिले के तीनों वित्त विहीन परीक्षा केंद्रों में एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती होगी।
विज्ञापन



इसलिए नहीं बनाए दो परीक्षा केंद्र
बागपत। जिले के दो विद्यालय ऐसे भी रहे हैं, जिनके प्रधानाचार्यों ने उनके स्कूल को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने की मांग रखी। मानक पूरे नहीं होने पर जवाहर कृषक इंटर कॉलेज धनौरा टीकरी और श्री अशोक विद्यालय इंटर कॉलेज कमाल जूड़ को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



कितने परीक्षार्थी देेंगे परीक्षा
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल में 19096 और इंटर में 18393 परीक्षार्थी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 37496 हैं। हालांकि इनमें करीब 32 सौ परीक्षार्थी जांच के दायरे में भी है।


प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू, नहीं पहुंची रोल लिस्ट
बागपत। माध्यमिक स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो चुकी है। अधिकांश परीक्षक स्कूलों में पहुंचकर परीक्षा ले रहे हैं, लेकिन अभी तक स्कूलों के पास रोल नंबर की लिस्ट तक नहीं है।


दाहा जीआईसी में लगेंगे कैमरे
बागपत। परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों में जीआईसी दाहा अकेला सेंटर हैं, जिसमें सीसीटीवी कैमरे नहीं है। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी मदद से या स्कूल बजट लेकर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करें, ताकि परीक्षा का संचालन नियमानुसार कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed