{"_id":"5a4fd0af4f1c1b40198b50fa","slug":"111515180207-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनावा में उत्खनन स्थल पर सफाई कार्य में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनावा में उत्खनन स्थल पर सफाई कार्य में तेजी
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बरनावा में हिंडन किनारे उत्खनन के लिए पुरातत्व विभाग के निर्देशन में मजदूरों ने सफाई का कार्य कराया। मजदूर दिनभर सफाई व्यवस्था में लगे रहे।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग उत्खनन शाखा द्वितीय और भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला की संयुक्त टीम बरनावा में उत्खनन करेगी। पुरातत्व संस्थान के निदेशक डॉ. एसके मंजुल को यहां उत्खनन के लिए लाइसेंस दिया गया है। विभाग की सर्वेयर टीम ने ट्रैंच यानि जिस भूभाग की खुदाई होनी है, उसका खाका खींचा था। शुक्रवार को चयनित जगह की सफाई के कार्य में तेजी आई। सर्वेयर टीम का कहना है कि दस जनवरी तक उत्खनन के लिए यहां पर ट्रैंच तैयार हो जाएगा। सहायक पुरातत्व विद बीएस फोनिया, वीके राय, मोहन सिंह, आरके नौटियाल और सुनील कुमार ने बताया कि ट्रैंच के लिए सफाई कराई जा रही है। पूरी तरह ट्रैंच बन जाने के बाद ही उत्खनन शुरू हो सकेगा।